अफवाहों के बीच हीथ स्ट्रीक ने छोड़ी दुनिया, पत्नी ने की निधन की पुष्टि

By: Shilpa Sun, 03 Sept 2023 5:06:12

अफवाहों के बीच हीथ स्ट्रीक ने छोड़ी दुनिया, पत्नी ने की निधन की पुष्टि

नई दिल्ली। ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बार उनके निधन का समाचार बिलकुल सच है। उनके निधन की खबर की खुद उनके परिवार की ओर से पुष्टि की गई है। बताया गया है कि लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने हीथ स्ट्रीक के निधन के समाचार फैले थे। इन समाचारों को जानने के बाद टीम इंडिया के रविचन्द्रन अश्विन ने दु:ख जताते हुए ट्वीट किया था। बाद में हीथ स्ट्रीक के जिंदा होने के समाचार मिले। इसके बाद खुद स्ट्रीक ने सामने आते हुए प्रतिक्रिया दी थी, जिसे देखते हुए उन्होंने माफी मांगते हुए अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। लेकिन अब उनके निधन के समाचार की पुष्टि उनकी पत्नी नादिन ने फेसबुक के माध्यम से की है। अब उनके निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है। उन्होंने आज 3 सितंबर की सुबह अंतिम सांस ली।

स्ट्रीक का टेस्ट करियर

ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक ने ज़िम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे खेले। उन्होंने ज़िम्बाब्व के लिए 1993 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट करियर की 102 पारियों में 28.14 की औसत से 216 विकेट लिए और 107 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 22.35 की औसत से 1990 रन बनाए।

स्ट्रीक का वनडे करियर


वहीं, स्ट्रीक ने वनडे करियर में 185 पारियाँ खेलते हुए 29.82 की औसत से 239 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट 5/32 का रहा। वनडे की 159 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 28.29 की औसत से 2943 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 175 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com